6 महीने के मासूम पर खूंखार कुत्ता का खूंखार हमला, CCTV में कैद हुआ पूरा खौफनाक मंजर!
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में 6 महीने के मासूम पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। बुआ के साथ गली से गुजर रहे बच्चे को बचाने पहुंची बुआ भी हमले में घायल हो गईं। गंभीर हालत में मासूम को रोहतक PGI रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 6 महीने का मासूम अपनी बुआ के साथ गली से गुजर रहा था, तभी अचानक एक पिटबुल दौड़ता हुआ आया और बच्चे पर झपट पड़ा। हमले की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
CCTV फुटेज में पिटबुल बच्चे को दबोचता हुआ नजर आ रहा है। मासूम को बचाने के लिए उसकी बुआ तुरंत कुत्ते से भिड़ गईं, लेकिन इस दौरान पिटबुल ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पिटबुल के हमले में 6 महीने का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत रोहतक PGI रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सिक्का कॉलोनी के लोगों में भी डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
CCTV सामने आया, पिटबुल के मालिक की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पिटबुल के मालिक की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर ऐसे कुत्ते को किस तरह रखा जा रहा था और क्या उसे रखने से जुड़े जरूरी नियमों और सावधानियों का पालन किया जा रहा था।
इस हमले में बच्चे की बुआ भी घायल हुई हैं, लेकिन सबसे बड़ी चिंता 6 महीने के मासूम की हालत को लेकर है। बच्चे का रोहतक PGI में इलाज जारी है और घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पिटबुल को लेकर डर बना हुआ है।
वहीं, अब तक बच्चे के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है, जबकि मासूम का PGI में उपचार जारी है। इस घटना के बाद इलाके में पालतू कुत्तों को रखने के नियमों और उनके मालिकों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।