BAARISH MEIN EGG WALA
काला कद्दू, गोरा कद्दू और उनके पापा कहीं टहलने के लिए निकले होते हैं, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो जाती है। बारिश से बचने के लिए तीनों पास ही अंडे वाले की दुकान के बाहर जाकर खड़े हो जाते हैं। लेकिन वहां उनकी दुकानदार से बहस हो जाती है और देखते ही देखते मामला काफी बढ़ जाता है।

इसके बाद तीनों किसी तरह वहां से घर पहुंचते हैं और बारिश के मौसम में ठंड से बचने के लिए काला कद्दू और गोरा कद्दू कंबल निकालने लगते हैं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों की अपने पापा से बहस हो जाती है और बात लड़ाई तक पहुंच जाती है। लेकिन इसके बाद काला कद्दू और गोरा कद्दू टकला नेता से कुछ ऐसा कह देते हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो जाता है। टकला नेता दोनों से इतना नाराज हो जाता है कि उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार हो जाता है। आखिर काला कद्दू और गोरा कद्दू ने ऐसा क्या कह दिया कि टकला नेता उन्हें पीटने के लिए उतारू हो गया? क्या दोनों इस मुसीबत से बच पाएंगे या फिर टकला नेता उन्हें कोई बड़ा सबक सिखाएगा? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।