TAKLA CHOWMEIN WALA
यह कहानी एक ऐसे आदमी की है जो सड़क किनारे चाउमीन का ठेला लगाकर अपना घर चलाता है, लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से उसका काम बिल्कुल नहीं चल पाता। एक दिन बारिश से बचने के लिए काला कद्दू और उसके पापा चाउमीन वाले की दुकान के बाहर आकर खड़े हो जाते हैं।

वहां किसी बात को लेकर उनकी चाउमीन वाले से बहस हो जाती है और देखते ही देखते मामला काफी बढ़ जाता है। हालांकि बाद में दोनों उसी की दुकान पर बैठकर चाउमीन खाने लगते हैं और माहौल कुछ शांत हो जाता है। दूसरी तरफ गोरा कद्दू घर पर बैठकर बोर हो रहा होता है, क्योंकि उसका मन बाहर जाने और घूमने का होता है। इसके बाद घर में कुछ ऐसा होता है,जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती अचानक काला कद्दू और गोरा कद्दू की तबियत ख़राब हो जाती है | आखिर ऐसा क्या हुआ कि गोरा कद्दू और काला कद्दू दोनों की तबीयत खराब हो गई? क्या बारिश की वजह से शुरू हुई ये सारी घटनाएं किसी बड़ी मुसीबत का कारण बनती हैं? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।