KALA KADDU KA BHANDARA
काला कद्दू और उसके पापा गरीब लोगों के लिए एक भंडारे का आयोजन करवाते हैं, जहां सिर्फ 5 रुपये में लोगों को भरपेट खाना खिलाने की व्यवस्था की जाती है। दोनों चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग इस भंडारे का लाभ उठा सकें और किसी को भी भूखा न रहना पड़े।

भंडारे की शुरुआत के लिए वे टकला नेता को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाते हैं। लेकिन उद्घाटन के दौरान ही किसी बात को लेकर काला कद्दू, उसके पापा और टकला नेता के बीच बहस शुरू हो जाती है। इसके बाद भंडारे में आए लोग खाना खाना शुरू करते हैं और सब कुछ सामान्य होता हुआ नजर आता है। लेकिन कुछ समय बाद एक आदमी की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत खराब हो जाती है। गुस्से में उसके दोस्त काला कद्दू और उसके पापा को जिम्मेदार मानकर उनकी पिटाई करने लगता है। आखिर उस आदमी की तबीयत क्यों खराब हुई और क्या सच में भंडारे के खाने में कोई गड़बड़ी थी? काला कद्दू और उसके पापा इस मुसीबत से कैसे बाहर निकलेंगे? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।