BAARISH MEIN BAAD
टकला नेता के शहर में अचानक भयंकर बाढ़ आ जाती है और चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगता है। लोगों की मदद करने के लिए टकला नेता राहत कार्य में जाने का फैसला करता है, लेकिन निकलने से पहले ही उसके गैराज में पानी भर जाता है। किसी तरह वह वहां से निकलकर रिक्शे की मदद से राहत कार्य के लिए आगे बढ़ता है।

दूसरी तरफ बाढ़ की वजह से कुछ गांव वालों के परिवार के लोग पानी में बह जाते हैं, जिसके कारण उनके घरों में दुख का माहौल छा जाता है। इसी बीच टकला नेता को रास्ते में एक न्यूज़ रिपोर्टर मिल जाता है, जो उससे बात करने के बजाय अपनी बातों से उसका मजाक उड़ाने लगता है। टकला नेता रिपोर्टर की बातों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करता है। वहीं दूसरी तरफ काला कद्दू और गोरा कद्दू बाढ़ की खबर सुनकर अपने पापा के साथ वहां जाने की जिद करने लगते हैं। दोनों बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन उनके पापा उन्हें वहां जाने से रोकते हैं। आखिर बाढ़ के बीच टकला नेता और काला कद्दू-गोरा कद्दू के साथ क्या होता है? क्या टकला नेता सच में लोगों की मदद कर पाएगा? यह जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।