BAARISH MEIN BAAD 3
टकला नेता बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए उनके लिए एक भंडारे का आयोजन करवाता है और वहां पहुंचकर लोगों की परेशानियां सुनने लगता है। वह बाढ़ पीड़ितों से कहता है कि वह उनकी तकलीफ समझ गया है और उनकी मदद के लिए कुछ जरूर करेगा

तभी उसकी एक बूढ़े आदमी से बहस हो जाती है। बात बढ़ते-बढ़ते काफी गंभीर हो जाती है और वहां का माहौल बदल जाता है। इसी बीच काला कद्दू और गोरा कद्दू की भी टकला नेता से किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। आखिर में गांव वाले उसे पकड़ लेते हैं और उसे छोड़ने से साफ मना कर देते हैं। अब टकला नेता खुद ही एक बड़ी मुसीबत में फंस जाता है और उसे समझ नहीं आता कि वह वहां से कैसे निकलेगा। आखिर गांव वालों ने टकला नेता को क्यों पकड़ा और वे उसे छोड़ने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं? क्या टकला नेता इस मुसीबत से बाहर निकल पाएगा? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।